प्रवेश 2026-27 प्रारम्भ+91 79052 71895
दूजा देवी पी.जी. कॉलेजदूजा देवी पी.जी. कॉलेजजननायक चंद्रशेखर वि.वि., बलिया से सम्बद्ध · NCTE अनुमोदित
सूचना

परिसर सुविधाएँ

पुस्तकालय, प्रयोगशालाएँ, क्रीड़ा तथा एन.एस.एस. / एन.सी.सी.।

अध्ययन

पुस्तकालय

महाविद्यालय में एक समृद्ध पुस्तकालय की व्यवस्था है जिसमें स्नातक/स्नातकोत्तर स्तर के सभी विषयों की पाठ्य-पुस्तकें तथा विषय-सन्दर्भित जर्नल्स पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं; परास्नातक कक्षाओं हेतु विभागीय शोध-ग्रन्थ एवं सन्दर्भ ग्रन्थ भी सुलभ हैं।

पाठ्य-पुस्तकेंजर्नल्सशोध-ग्रन्थ एवं सन्दर्भ ग्रन्थ
प्रायोगिक कार्य

प्रयोगशालाएँ

महाविद्यालय में प्रायोगिक विषयों — भूगोल, गृहविज्ञान तथा शिक्षाशास्त्र — के लिए सामग्री एवं उपकरणों से पूर्णतः सुसज्जित प्रयोगशालाएँ हैं। जिन विद्यार्थियों ने प्रायोगिक विषय चुने हैं, वे विभाग की अनुमति से उपलब्ध उपकरण एवं प्रयोगशाला सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। प्रयोग के दौरान किसी उपकरण अथवा सामग्री के टूटने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित छात्र की होगी तथा विभागाध्यक्ष द्वारा लगाया गया अर्थदण्ड उसे देना अनिवार्य होगा।

भूगोल प्रयोगशालागृहविज्ञान प्रयोगशालाशिक्षाशास्त्र प्रयोगशाला
स्वस्थ परिसर

क्रीड़ा एवं योग

महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र/छात्राओं के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकासार्थ पठन-पाठन के साथ-साथ परिसर में खेल-कूद — वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स — की सुविधा उपलब्ध है। समय-समय पर विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन भी किया जाता है।

वॉलीबॉल एवं फुटबॉलक्रिकेट एवं हॉकीबैडमिंटन एवं एथलेटिक्स
समाज सेवा

राष्ट्रीय सेवा योजना

त्याग, बलिदान एवं समर्पण की भावना विकसित करने, युवावर्ग को समाज के साथ जोड़ने तथा श्रम की महत्ता स्थापित करने के उद्देश्य से शासन एवं विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित दो इकाइयाँ संचालित हैं। उक्त दोनों इकाइयाँ सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित ढंग से महाविद्यालय में अनवरत संचालित हैं।

दो इकाइयाँसमाज से जुड़ावश्रम की महत्ता
कॉल करेंWhatsAppआवेदन करें